अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र महासभा  को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का पहले से रिकॉर्ड किया जा चुका यह संबोधन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले वक्ता होंगे। सूत्रों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के जारी 75वें सत्र के दौरान भारत की प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत करने पर जोर देने की होगी।

वहीं, पीएम मोदी के भाषण से एक दिन पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संयुक्त राष्ट्र सभा में भाषण दिया जिसका भारत ने बहिष्कार कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का भारत ने बहिष्कार किया है। जैसे ही भाषण के लिए इमरान खान का नाम लिया गया वैसे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सभा से उठ कर बाहर चले गए। दरअसल, भारत ने यह बहिष्कार पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दा उठाने और भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर किया है।

संयुक्त राष्ट्र सभा को संबोधित करते हुए इमरान खान को एक बार फिर झूठ का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि आरएसएस गांधी और नेहरू के सेक्युलर मूल्यों को पीछे छोड़कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश में लगा हुआ है।

loading...

Related Articles

Back to top button