राशिफल

Horoscope Today, 8 September 2020: पांच राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, बाकी के लिए रहेगा मिलाजुला

मेष राशि
कारोबार के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं आज उन्हें कुछ फायदा होनेवाला है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से आज आपको खुशी मिलने वाली है। सेहत पर जरूर ध्यान देना होगा।

वृष राशि
व्यापार—व्यवसाय आज ठीक रहेगा। नौकरी में जरुरी काम आज कम मेहनत करने से भी पूरे हो जाएंगे। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आये इस राशि के छात्र आज तरक्की की नयी उंचाईयों को पा लेंगे। अच्छी सेहत के लिये सुबह वॉक के लिए जाएं।

मिथुन राशि
नौकरी में आज कोई बडा प्रोजेक्ट मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। कारोबार में भी आज कोई गुड न्यूज मिलेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही आनंददायक रहने वाला है।

कर्क राशि
कारोबार में जरूरी काम को पूरा करने में कुछ अड़चने आएंगी। नौकरी में आज किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ चल रही परेशानियां आज दूर हो जाएंगी।

सिंह राशि
व्यापार—व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहनेवाला है। नौकरी में आज आपको रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। आज जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के साथ आज कुछ समय बिताने की कोशिश करें।

कन्या राशि
आपके कार्य क्षेत्र में आज कोई बढ़िया अवसर आयेगा जिससे दिन खुशनुमा बन जाएगा। धनलाभ के अवसर भी आ सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद आज खत्म हो जाएगा, इसके लिए प्रयास करें।

तुला राशि
व्यापार में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी में आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आर्थिक समस्यायें प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी की मदद से हल हो सकती हैं। वैवाहिक जिंदगी आज ठीक-ठाक बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
नौकरी और कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज में मन लगेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आज आपका दांपत्य जीवन उत्तम रहने वाला है।

धनु राशि
कारोबार में किया गया पुराना निवेश आज लाभप्रद साबित होगा। नौकरी में आज सहकर्मियों के प्रति आपको सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा। प्रेमी—प्रेमिका से रिश्तों में आज खटास आ सकती है। आज आपका दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

मकर राशि
नौकरी या व्यापार—व्यवसाय में आज कई काम समय से पूरे हो जायेंगे। नौकरी में आज आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों को आज पूरी गंभीरता से लें। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिता सकते है।

कुंभ राशि
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है हालांकि आपको धनलाभ होगा। नौकरी और कारोबार में आपका कामकाज अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में तनाव अधिक रहेगा।

मीन राशि
कारोबार में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंधों में आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। जीवनसाथी से सहयोग करें जिससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

loading...

Related Articles

Back to top button