खेल

भारत के अमित खत्री ने विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स में रजत जीता

यहां अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के अमित खत्री ने इतिहास रचते हुए 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारत ने 4&400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था।अमित खत्री ने यह दूरी 42 मिनट और 17.49 सेकेंड में पूरी की, जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कीनिया के हेरिस्टोन वान्योनी के नाम रहा जिनहोंने निर्धारित दूरी 42.10 84 समय में पूरी की। स्पेन के पॉल मेक्ग्रा ने 42:26.11 समय में दूरी तय कर कांस्य पदक जीता। यह पहली बार हुआ है जब भारत ने वॉकिंग स्पर्धा में दो पदक जीते हैं। साई मीडिया ने ट्वीट किया, अमित कुमार ने प्त वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 में 10000 मीटर की पैदलचाल में 42:17.94 मिनट का समय लेकर सिल्वर मडेल जीता है। यह पहला मौका है जब भारत ने एक चैंपियनशिप में पैदल दौड़ में दो पदक जीते हों। बहुत मुबारक हो चैंपियन। 17 वर्षीय अमित के लिए यह साल बेहतर रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय अंडर-20 रिकार्ड कायम किया था। इस दौरान उन्होंने 18वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 40.97 सेकेंड के समय के साथ पदक जीता था। रेस के अंतिम पड़ाव की ओर बढऩे से पहले अमित खत्री सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन तभी उन्हें सांस लेने में थोड़ी परेशानी हुई और उन्होंने अंतिम लैप से पहले पानी पीने के लिए ब्रेक लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि उनसे पीछे चल रहे केन्या के हेरिस्टोन वान्योनी ने आगे निकल गए और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

loading...

Related Articles

Back to top button