अपराध

विकाश दुबे तो “बदन सिंह बद्दो” के आगे कुछ भी नही था,ये है इतिहास❗ पुलिस इनकाउंटर….


बुलेट प्रूफ गाड़ी, आलीशान बंगला, महँगी घड़ी, ब्रांडेड कपड़े और इम्पोटेड बंदूके। जी हाँ, बात किसी बॉलीवुड या हॉलीवुड के अभिनेता की बात नही कर रहे है, हम बात कर रहे है 2,50,000 लाख के इनामी “बदन सिंह बद्दो” की। Vikash Dubey was nothing before “Badan Singh Baddo”, this is history.

1996 में एक वकील की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कैद की सजा भुगत रहा बद्दो। वर्ष 2019 में फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार से गाजियाबाद की अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय फरार हो गया। लेकिन जिस तरह से बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हुआ वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। 28 मार्च को जब पुलिस का दस्ता मेरठ के मुकुटमहल होटल में खाने के लिए रुका तो बस “बद्दो” पुलिसकर्मियों को नशे में धुत कराने मे कामयाब रहा। इस चूक का फायदा उठाते हुए गैंग द्वारा उपलब्ध कराई गई काली लक्ज़री गाड़ी से भाग निकला।

यूपी के अलावा बद्दो के खिलाफ कई अन्य राज्यों में 40 से अधिक मामले दर्ज है। इनमे फिरौती वसूलने से लेकर हत्या, बैंक डकैती, अवैध हत्यार रखने तक के आरोप है। बद्दो को करीब से जानने वालों की माने तो वो अय्याश किस्म का आदमी है, उसकी दिलचस्पी शान-शौकत भरी जिंदगी जीने में है।

वायरल फ़ोटो: विकाश दुबे के साथ संबित पात्रा का डांस❗ जानिए पूरी कहानी

1970 के दशक में बद्दो के पिता जलंधर छोड़कर यूपी के मेरठ में रहने आ गए थे। परिवार के जीवनयापन के लिए पिता ने ट्रक चलाना शुरू कर दिया। धीरे – धीरे वे खुद ट्रांसपोर्टर बन गए। 7 भाइयो मे सबसे छोटे बद्दो ने ट्रांसपोर्ट के कारोबार में कदम रखा।इसी दौरान उसकी मुलाकात वहा के कई अपराधियो से हुई।ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र मे उसने आलीशान घर बनाया। उसी दौरान उसने शराब के कारोबार मे हाथ आजमाया।

साल 1988 में उसने जुर्म की दुनिया मे कदम रखा,फिर उसने पलट कर नही देखा। कारोबार और जुर्म दोनों ही जगह उसने अपनी पहचान बना ली।उसने साल1996 में एक वकील की हत्या को अंजाम दिया। साल 2001 मे उसने मेरठ जिले के जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर का मर्डर किया। ये तो बस शुरुआत थी। साल 2012 मे उसने केबल टीवी के संचालक पवित्र मैथले को मौत के घाट उतार दिया। उसके खिलाफ यूपी के बाहर भी मामले दर्ज होने लगे। बदन सिंह यूपी पुलिस के सर दर्द बनने लगा था। लेकिन पुलिस उस तक पहुच नही पा रही थी। मजबूरन उत्तर प्रदेश सरकार ने उसके ऊपर 2,50,000 लाख का इनाम रखा, दवल्हि पुलिस ने भी उसले ऊपर 50000 का इनाम रखा।

अब बदनसिंह के खिलफ हत्या के 34 संगीन मामले दर्ज हैं, लूट और डकैती के कई मामलों मे नामजद है। गैंगस्टर विकाश दुबे के एनकाउंटर के बाद बदन सिंह बद्दो यूपी पुलिस की हिट लिस्ट में है। अब पुलिस बदन सिंह को पड़कने के लिए हर मुमकिन कोशिश मे लग गयी हैं।

Vikash Dubey was nothing before “Badan Singh Baddo”, this is history.


loading...

Related Articles

Back to top button