मिज़ोरम ऐसा राज्य है, जहा दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है। 74 साल के जियोना इस परिवार के मुखिया है,सभी मिलकर एक बड़े से घर मे रहते है।।
ये पूरा परिवार मिजोरम की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। यहां तक कोरोना का कोई डर नहीं है। लिहाजा यहां जीवन सामान्य है। जियोना मुख्यतौर पर कारपेंटर का काम करते हैं लेकिन अब उनका परिवार खुद किसी कम्युनिटी की तरह है। परिवार के काम आने वाले हर चीज को वो या खुद ही उत्पादन कर लेते हैं या बना लेते हैं।
इसमें कुल मिलाकर 181 सदस्य हैं, जो 100 कमरों के मकान में एक साथ रहते हैं। घर के मुखिया जियोना चाना की 39 बीवियां हैं औऱ 94 बच्चे। लेकिन ये परिवार यही नहीं रुकता। इसमें 14 बहुओं और 33 पोते पोतियां भी हैं और एक नन्हा प्रपौत्र भी।
loading...