राष्ट्रीय

देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट

देश कोरोना की दूसरी लहर से लंबे समय से राहत जैसी स्थिति थी, लेकिन एक बार फिर से आफत बढ़ती दिख रही है। महज एक दिन में फिर से 40 हजार से ज्यादा यानि 44,658 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 496 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। दूसरी ओर 32, 988 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 44,658 नए मामलों के साथ ही अब देश में 3.26 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 496 और मरीजों की मौत के बाद देश में अब तक संक्रमण से 4.36 लाख से भी ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में पिछले एक दिन में ठीक हुए 32,988 लोगों के साथ अब तक 3.18 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है,जिसके बाद रिकवरी दर 97.60 प्रतिशत हो गई है। देश में फिलहाल 3,44,899 सक्रीय मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनका दर 1.06 फीसदी है।केरल व महाराष्ट्र में 79 फीसदी मामलेदेश में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। यानी देश में 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है। केरल में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, और 162 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 159 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना सक्रिय की संख्या तीन लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है।अब तक 61.22 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीनस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच 61.22 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में 611,043,573 वैक्सीन की खुराक दी गई। एक दिन में 6,787,305 खुराकें दी गईं। इसमें से 4,688,114 को पहली खुराक मिली जबकि 2,099,191 को दूसरी खुराक मिली। 18-45 आयु वर्ग में, 3,459,041 लोगों को पहली खुराक दी गई, जबकि दूसरी खुराक के रूप में 1,027,572 खुराक दी गईं। स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो 10,356,040 लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि 8,292,060 लोगों को दूसरी खुराक भी दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 18,314,022 को पहली डोज और 12,854,105 को दूसरी डोज भी मिल चुकी है।

loading...

Related Articles

Back to top button