राष्ट्रीय

चीन ने रची साज़िस, बॉर्डर पर तैनात किए 40000 सैनिक, युद्घ की स्तिथि


नई दिल्ली: सीमा विवाद को लेकर भारत से बातचीत करने के बाद चीन अपनी बातों से पलट गया है। उसने फिर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। उसकी हरकतें सामान्य नहीं लग रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक उसने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारी हथियारों के साथ अपने करीब 40 हजार सैनिकों को तैनात करना शुरू किया है। इन सैनिकों को एयर डिफेंस सिस्टम और लंबी रेंज वाले ऑर्टिलरी हथियार जैसे हथियारों से लैस किया गया है।’

इससे ये साफ हो रहा है कि चीन सीमा पर गतिरोध कम नहीं करना चाहता है। जिसके बाद से भारत भी चौकन्ना हो गया है। उसने अपनी सेना को अलर्ट कर दिया है।

बातचीत की शर्तों को भी नहीं मान रहा चीन

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत और चीन के बीच सैन्य और राजनयिक वार्ताओं में जिन शर्तों पर सैनिकों को कम करने की सहमति बनी थी, चीन उनका भी पालन नहीं कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच पिछली सैन्य वार्ता के बाद से सैनिकों को कम करने की प्रक्रिया में भी कोई विकास नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह फिंगर क्षेत्र में एक ऑब्जर्वेशन पोस्ट (निगरानी पोस्ट) तैयार करना चाहता है।

इसके साथ ही उन्होंने हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट एरिया में भी बड़े स्तर पर निर्माण किया है। ये दोनों क्षेत्र पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच होने वाले गतिरोध के प्रमुख क्षेत्र हैं।

फिंगर 5 एरिया से पीछे हटने को राजी नहीं चीन

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चीनी पक्ष फिंगर 5 एरिया में भी पीछे हटने को और सिरीजाप में अपनी स्थायी जगह से पीछे हटने को भी राजी नहीं है।

बता दें कि चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या घटाने के लिए तब राजी हुआ था जब भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से बात की थी।

उसने दिखावे के लिए कुछ स्थानों से अपने सैनिकों को कम करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन फिर आज दोनों देश आकर वही पर खड़े हो गये हैं। जैसा दो महीने सीमा पर पहले हालात थे।


loading...

Related Articles

Back to top button