उत्तर प्रदेश

“मैं भी हु विकाश दुबे” युवक ने चलाये पत्थर, विकलांग को पीटा


कानपुर देहात में राजपुर के भाल गांव में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने घर के बाहर लेटे दिव्यांग को पीट दिया। इसके बाद, मैं भी विकास दुबे हूं, सबको बर्बाद कर दूंगा कहते हुए पथराव कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया।


इससे आठ लोग घायल हो गए। दिव्यांग को पीटने वाला घटना के समय नशे में था। दिव्यांग के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार देर शाम अरविंद ने घर के बाहर लेटे पड़ोसी छुन्नू सिंह के दिव्यांग बेटे शिवदीप को पीट दिया।
वहां रखा सामान तोड़ दिया। शिवदीप के चिल्लाने पर उसकी मां मीना पहुंची और विरोध किया। इस पर अरविंद ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से मां-बेटा घायल हो गए।

इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से चार-चार लोग घायल हो गए। छुन्नू ने पुलिस को बताया कि नशे में अरविंद ने दिव्यांग बेटे को पीटा। पत्नी ने विरोध किया तो वह बोला कि मैं भी विकास दुबे हूं, सबको बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद खुद के सिर पर पत्थर मारते हुए पथराव कर दिया।

इससे उसका व बड़े बेटे विनोद का सिर फट गया। पत्नी का दाहिना हाथ टूट गया। थानाध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि आरोपी का भाई महेंद्र भी गंभीर रूप से घायल है। छुन्नू की तहरीर पर अरविंद, महेंद्र, खुशबू, सीता व रूबी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।


loading...

Related Articles

Back to top button