अन्य राज्य

इस बड़े राज्य में अगले साल तक “नाईट कर्फ्यू”

महाराष्ट्र में 5 जनवरी तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने 15 दिन के लिए नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। सरकार ये फैसला ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए खतरनाक स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक रहेगा। कर्फ्यू कल यानी मंगलवार से 5 जनवरी तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है।

loading...

Related Articles

Back to top button