अंतर्राष्ट्रीय

वाशिंगटन में गोलीबारी, आगजनी में चार लोगों की मौत

वाशिंगटन में गोलीबारी आगजनी में चार लोगों की मौत

पूर्वी वाशिंगटन में बुधवार को गोलीबारी और आगजनी के घटनाओं के दौरान एक बंदूकधारी ने तीन लोगों को मार डाला तथा एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस के एक वाहन पर गोलियां चलाने के बाद एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि यह संदिग्ध हमलावर था।खबर के मुताबिक, वाशिंगटन के फिनले में सुबह चार बजे गोलीबारी के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया और उसे गोली लगी थी। पुलिस ने देखा कि इलाके में दो मकानों में आग भी लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लगता है कि संदिग्ध ने पहले फिनले में आगजनी की और उसके बाद बेंटन काउंटी में गोलियां चलायी। संदिग्ध का ट्रक बाद में वेस्ट रिचलैंड में पाया गया। वाहन के अंदर से गोलियां चलने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि जले हुए ट्रक के भीतर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जांच अभी चल रही है। केनेविक पुलिस ने बताया कि एक घर के भीतर से दो अन्य लोगों के शव भी मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनका संबंध संदिग्ध से है।

वाशिंगटन में गोलीबारी आगजनी में चार लोगों की मौत

loading...

Related Articles

Back to top button