ENGLISH / अंग्रेजीअन्य खबरेंअन्य राज्य

नाइजीरियाई पुलिस ने जमफारा में 187 अपहृतों को छुड़ाया

मॉस्को ,08 अक्टूबर।  नाइजीरियाई पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी राज्य जमफारा के सिबिरी जंगल में डाकुओं द्वारा बंधक बनाये गये 187 लोगों को बचा लिया है। राज्य सरकार और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा डाकुओं पर बनाये जा रहे दबाव के बीच हमने आज सिबिरी वन पर धावा बोल दिया तथा सभी 187 अपहृतों को मुक्त करा लिया। इन अपहृतों में से कुछ को चार महीने, कुछ अन्य को 54 दिन, 53 दिन और 48 दिन से बंधक बनाकर रखा गया था।
रिहा कराये गये सभी लोगों को क्षेत्रीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। श्री एल्काना ने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है, और इसका श्रेय जमफारा के उन सभी लोगों को जाता है, जिन्होंने राज्य में सामान्य शांतिपूर्ण स्थिति बहाल करने का प्रशासन का संकल्प पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
गौरतलब है कि नाइजीरिया का उत्तरी भाग विभिन्न आपराधिक समूहों और आतंकवादी संगठन बोको हराम आतंकवादियों की गतिविधियों के कारण कई वर्षों से अस्थिरता से जूझ रहा है।

loading...

Related Articles

Back to top button