उत्तर प्रदेशलखनऊ

•|| लखनऊ, 3 हॉटस्पॉट क्षेत्र सूची से बाहर, ये है बचे हुए हॉटस्पॉट||•


प्रदेश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता चला जा रहा है। जोकि सब के लिए चिंता का विषय बन गया है, ऐसे में जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रवेश वर्जित कर रखा था,उनके अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ जहां कि कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा था जिसके मद्देनजर कुल 11 हॉटस्पॉट क्षेत्र थे। बता दें कि मेडिकल प्रोटोकॉल के नज़रिए को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 हेतु निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत आज 3 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट की श्रेणी से मुक्त कर दिया गया है। लखनऊ में अब 8 कुल हॉटस्पॉट जोन 8 रह गए हैं। लखनऊ मे अब कुल एक्टिव केस 62 ही रह गए हैं। आज 6 लोगों को डिस्चार्ज किया गया कुल 212 लोगों को डिस्चार्ज हो चुके है।

जिलाधिकरि ओर से बताया गया कि रामदास का हाता, कैंट, मालवीय नगर मोतीझील तथा बिरहाना रकाब गंज लखनऊ में 21 से कोई भी नया केस नहीं मिला है जिसके चलते, इन्हें हॉटस्पॉट की सूची से हटा दिया गया है।

||ये है बचे हॉटस्पॉट||

• थाना कैंट मस्जिद अलीजान के आस पास इलाका।

• थाना कैसरबाग मस्जिद फूलबाग /नजरबाग के आस पास का क्षेत्र

• थाना कैसरबाग नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड)।

•  तोप खाना का थाना कैंट।

• कटरा अज़मबेग नियर एक्ज़न स्कूल नख्खास।

•  कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आस पास का क्षेत्र

•  खंदारी लेन, लालबाग़।

•  नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आस पास का क्षेत्र।


loading...

Related Articles

Back to top button