उत्तर प्रदेश

बूथ कमेटी गठन में बोलतीं रंजना बरातीलाल पाण्डेय

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने बरगढ क्षेत्र के गांव में ग्राम बूथ कमेटी की अध्यक्षता कर छिवलहा ग्राम सभा अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कोलमजरा लीलामती कोल, कटैयाडांडी श्याम मिश्रा व बोझ गांव का अध्यक्ष श्रीराम चैबे को बनाया।

रविवार को कांग्रेस नेत्री रंजनाबरातीलाल पाण्डेय ने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में पूरे विधानसभा में ग्राम बूथ कमेटी का गठन कर 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम किया जायेगा। कांग्रेसियों ने इस बार मन बनाया है कि पार्टी को मजबूत करने को रात- दिन एक कर देंगे। आम जनता की लडाई कांग्रेस ही लड रही है। मौजूदा सरकार में किसान, व्यापारी, मजदूर सभी परेशान हैं। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई रोज बढ रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। आम जनता के हितों के लिए केवल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की अगुवाई में संघर्ष हो रहा है। मौजूदा सरकार में किसान दिल्ली में आन्दोलन कर रहे हैं। नौजवान रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस ने जो बनाया है उसे मौजूदा सरकार बेंच रही है। भाजपा झूंठ बोलने में माहिर है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। क्षेत्र में लगातार आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करने का वायदा किया। इस मौके पर पवन रजक, राजकुमार कोल, अतुल तिवारी, रामबलि वर्मा, ओमनारायण मिश्रा, गोवती प्रसाद, रुद्रनारायण मिश्रा, सिद्धगोपाल, रत्नेश द्विवेदी, रेखा कोल, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

loading...

Related Articles

Back to top button