उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले प्रेमी युगल के गोली लगे शव

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव नोगवां निरोत्तम में शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल के शव संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगे बरामद हुए हैं। मृतक युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के नोगवां निरोत्तम निवासी आशीष कुमार (25) का गांव की बंटी (22) नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दो वर्ष पूर्व आशीष की शादी दूसरी युवती से कर दी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। जबकि बंटी अभी अविवाहित थी। इसी बीच आशीष नोएडा में नौकरी करना लगा। लेकिन आशीष और बंटी के प्रेम प्रसंग जारी रहा। शुक्रवार तड़के खून से लथपथ आशीष का शव उसके घर से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे पड़ा मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। उसके सीने पर गोली मारी गई थी।

 

वहीं दूसरी तरफ प्रेमीका बंटी का शव उसके के ही घर की प्रथम मंजिल पर पड़ा था, उसके भी सीने पर गोली मारी गई थी। प्रेमी युगल की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।

 

पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, क्षेत्रधिकारी तिलहर द्वारा घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को आशीष की पहनी हुईं पेंट की जेब से एक 315 बोर का चला व एक जिंदा खोखा बरामद हुआ है। लेकिन दोनों ही शवों के पास से कोई असलाह बरामद नहीं हुआ है।

 

आशीष के पिता सुखपाल ने बताया कि आशीष बुधवार को गांव आया था और उसी दिन बहन के घर जाने की बात कहकर निकल गया। जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है। सुखपाल ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने दोनों की गोली मारकर हत्या की है।

 

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया की युवक व युवती के गोली लगे शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुआ है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

 

loading...

Related Articles

Back to top button