उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में इन लोगो को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए सरकार बहुत जल्द बड़ा फैसला ले सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक निकायों में मृतक आश्रित कोटे पर ही अब चतुर्थ श्रेणी की सीधी भर्ती होगी। इन लोगों को सरकारी नौकरी का लाभ दिया जायेगा।

खबर के अनुसार सेवानियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया जायेगा। आपको बता दें की निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयत सेवा के कर्मियों के लिए अभी तक कोई सेवा नियमावली नहीं है। इसीलिए यूपी सरकार नई नियमावली बनाकर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की कोशिश कर रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अगर किसी कर्मी को सेवा के दौरान मौत हो जाती हैं तो उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा।

इसकी भर्ती योग्यता के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी के पदों के अलावा अन्य पदों पर भी किया जायेगा।

loading...

Related Articles

Back to top button