उत्तर प्रदेश

BREAKING: आजम खान के पिता के नाम पर बने पार्क का सीएम ने बदला नाम


आजम खान के पिता मुमताज खान के नाम पर बने पार्क का योगी सरकार ने नाम बदल दिया है। अब यह पार्क देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इसका लोकार्पण करेंगे। सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान रामपुर में अपने घर के पास इस पार्क को बनवाया था। पहले इसके दरवाजे आम जनता के लिए बंद होते थे। 2017 में आम लोगों के लिए भी इसे खोल दिया गया।

loading...

Related Articles

Back to top button