अन्य खबरेंअन्य राज्य

बेटी के सामने जमीन में समा गई मां, मदद की गुहार लगाती रही बच्ची

झारखंड के धनबाद में 30 साल की कल्याणी देवी अपनी 7 साल की बेटी के सामने जमींदोज हो गई। घर से 10 कदम की दूरी पर महिला बेटी के साथ शौच के लिए गई थी। तभी वह हादसे की शिकार हो गई। महिला का शव निकाल लिया गया है। हादसे के बाद परिजन समेत आक्रोशितों ने झरिया-धनबाद रोड जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। भू-धसान के बाद से गैस का रिसाव जारी है।

loading...

Related Articles

Back to top button