उत्तर प्रदेश

सरकारी सम्पत्ति निजी हाथों में सौपने की साजिश कर रही भाजपा:अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार कारपोरेट के इशारे पर काम कर रही है। सरकारी सम्पत्ति निजी हाथों में सौपने की साजिश कर रही है। सरकारी संस्थाओं पर पंूजीपतियों का कब्जा हो रहा है। भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। यहां सपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ के लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों को छीना जा रहा है। सरकार संविधान विरोधी नीतियों को जबरन जनता पर थोपने के लिए कानून बना रही है। यादव ने कहा कि भाजपा यह सब इसलिए कर रही क्योंकि उसका स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है। यह पार्टी आजादी की दुश्मन है, लोकतंत्र में सबका सम्मान नहीं करती उन्होंने कहा भाजपा सरकार आंकड़े क्यों छिपाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफ ल हो चुकी है। जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है। प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिये किया जा रहा है। राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने में लगी है। अपराधों को छिपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमलाकर भाजपा मनमानी करना चाहती है। बीजेपी भेदभाव करती है। शासन में उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को उदार होना चाहिए। संकुचित विचार से जनहित में बड़ा कार्य नहीं हो सकता। जनता भाजपा के तानाशाही प्रकृति को पहचान चुकी है। भाजपा की झूठ, पाखंड, फ रेब, नफ रत, हिंसा, नकारात्मकता और धोखाधड़ी से भरी राजनीति को जनता अब सडक़ पर लेकर आ रही है। भाजपा की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो जितना ज़्यादा प्रचार कर रही है लोग उतने ही ज़्यादा उसके खिलाफ होते जा रहे हैं।

loading...

Related Articles

Back to top button