उत्तर प्रदेश

जो संघर्ष रामजन्म भूमि के लिए किया था वो महान योद्धा थे कल्याण : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी ने एक छोटे से गांव में जन्म लेकर समाज सेवा का जो संकल्प लिया था। वह उन्होंने जीवन भर निभाया। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली, वह उन्होंने बखूबी निभाई। उन्होंने पार्टी, सरकार व संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से काम किया। उन्होंने पूरे संकल्प से अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि, वह किसी भी त्याग से पीछे नहीं हटे। 1992 में राम मंदिर के लिए विवादित ढांचे के मामले में पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। उत्तर प्रदेश के अंदर भय मुक्त व ईमानदार सरकार दी। उन्होंने गरीबों व दबे कुचलों के लिए काम किया। उनके लिए कार्य किया। बाबू जी ने सभी कार्य पूरी निष्ठा से किये। सीएम के साथ राज्यपाल के रहते अच्छा कार्य किया। राम मंदिर के लिए ढांचे गिराने के मामले में अपनी जिम्मेदारी ली। वह देश मे कुछ विरले लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपने सामने राम मंदिर का निर्माण होता देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो संघर्ष रामजन्म भूमि के लिए हुए था, उसके महान योद्धा बाबू जी थे। उन्होंने इस आंदोलन से जुड़े सभी लोगों में आगे की पंक्ति के योद्धा थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के लिये दिया। उनकी सादगी भी काफी अच्छी थी। उन्होंने समाज को भय मुक्त प्रशासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाबू जी के लिए निर्णय लिया है कि लखनऊ का कैंसर संस्थान स्वगीय बाबू जी के नाम से होगा। इसमे एक प्रतिमा भी लगेगी। बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज भी इन्हीं के नाम से होगा। अतरौली भी 1962 से बाबू जी के जीवन से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अतरौली के लोगों का बाबू जी के प्रति काफी लगाव है। अंतिम संस्कार के साथ भी अब भी लोग कई कई किमी दूर से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में बाबू जी ने काफी कार्य किया। उन्होंने लोगों से अपील की यहां की विरासत को राजवीर भैया व संदीप सिंह को दें। सरकार व संगठन उनके साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के कैंसर मेडिकल कॉलेज का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य, सांसद साक्षी महाराज एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने श्रदांजलि दी। अमेठी की विधायक अदिति सिंह विधायक व वरिष्ठ नेता कुसुम राय ने श्रद्धा सुमन अपर्ति किए। सीएम योगी ने कल्याण सिंह की पत्नी रामवती के पैर छू कर आर्शीवाद लिया।

loading...

Related Articles

Back to top button