उत्तर प्रदेश

स्कूल में मिल रहा है मिड डे मील, बच्चे हैं खुश

कोरोना काल के लॉकडाउन के बाद यूपी के जनपदों के अब सारे स्कूल खुल गये हैं। सबसे से पहले माध्यमिक स्कूल 9 से 12 तक के स्कूल खोले गए इसके बाद 6 से 8 तक के स्कूल खोले गये। अब बुधवार से 1 से 5 तक के स्कूल भी खोल दिये गये हैं। सरकार के गाइड़ लाइन के हिसाब से स्कूलों को खोला गया है। नन्हे-मुन्हे बच्चें अपने-अपने बैग लेके स्कूलों में अपने हमजोली के साथ कई महीनों बाद मिल कर खुश दिखे। सुबह 8 बजे से बच्चे क्लास में आये और उनको सरकार द्वारा दोपहर को भोजन भी दिया गया। राजधानी के हजरतगंज के नरही के कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या लता सिंह ने बताया कि 1 सितंबर से हमारे यहां कि सारी क्लास खुल गये हैं। सबसे पहले 9 से 12 तक इसके बाद 6 से 8 तक और अब 1 से 5 तक के प्राइमरी स्कूल भी खोल दिये गये हैं। नन्हें-नन्हें बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है। हमारे यहां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही स्कूल खोले गये हैं। बच्चों को दोपहर का भोजन भी दिया जा रहा है। भोजन मेनू के हिसाब से रहता है। सोमवार को सब्जी चावल तो बुधवार को तहरी दिया जाता है । हम बच्चों को साफ सुथरा भोजन देते हैं सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को लंच टाइम में मैदान में दो गज दूरी के हिसाब से खाना वितरित किया जाता है। बच्चे अगर कक्षा में भी खाना चाहते है तो एक बच्चा एक मेज और कुर्सी में बैठ कर खाना खा सकते हैं। स्कूल में मास्क और सेनेटाइजेशन के बिना प्रवेश नहीं दिया जाता है। अभिभावक की भी अनुमति जरूरी है।

loading...

Related Articles

Back to top button