उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनें आत्मनिर्भर

झांसी। विकास भवन सभागार में पराली प्रबंधन में मशरूम उत्पादन कर प्रभावी नियंत्रण व आय प्राप्त कर लाभ कमाएं, विषय पर आयोजित गोष्ठी व उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत माह सितंबर 2021 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाने हेतु कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव एवं प्रभावी नियंत्रण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी आज आप सभी को विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है।

 

जानकारी को आत्मसात करते हुए क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी जानकारी देते हुए आप उसे अपनी खेती किसानी में प्रयोग करें ताकि गांव का पर्यावरण दूषित ना हो और आय में बढ़ोतरी हो। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मशरूम उत्पादन कार्यशाला व पराली न जलाने से संबंधित होने के साथ-साथ राष्ट्रीय पोषण माह में महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को कुपोषण की रोकथाम हेतु पोषक तत्व का भोजन जो कि स्थानीय रूप में उपलब्ध हो का उपभोग किया जाना है। हमें इस माह वृक्षारोपण, व्यंजन प्रदर्शन, रंगोली निर्माण व दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए। वृक्षारोपण हेतु सहजन का वृक्ष मुख्य रूप से अपने घरों के आंगन में लगाए जाने के लिए भी महिला समूह की महिलाएं सदस्यों को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में दीपक कुशवाहा एस0एम0एस, विनय मोघे एस0एम0एस0, गौरव जिला मिशन प्रबंधक सारिका पांडे ब्लॉक मिशन प्रबंधक विकासखंड बबीना के ग्राम पालींदा अठोंदना, कोट खेरा की स्वयं सहायता समूह की महिलाए उपस्थित रहीं।

 

 

 

loading...

Related Articles

Back to top button