उत्तर प्रदेश

किसानों ने प्रशासन के ऊपर लगाया आरोप भरी हुंकार

पिण्डरा तहसील क्षेत्र के करखियाव गांव मे किसानो ने फिर प्रशासन के ऊपर गुमराह कर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा करखियाव में आयोजित सभा को संबोधित करते किसान नेताओ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहाकि यह सरकार ने करखियाव के किसानो को छलने का काम किया है। किसानो को बिना मुआवजा दिये उनके जमीन को यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहित कर लिया। कोर्ट के आदेश का भी अवहेलना किया है। इस अन्याय को किसान कभी नही भुल सकते । नेताओ ने कहाकि किसानो के मुआवजे के लिए लखनऊ मे मुख्यमंत्री से बीते 8 सितम्बर को मुलाकात किया गया। और समस्या रखी। जिसपर आश्वासन भी मिला। लेकिन कोई सहूलियत नही मिली।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ती (बिहार के प्रदेश अध्यक्ष) सोनेलाल सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव बिहार वशिष्ठ ने दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव यूपी जालिम सिंह, प्रदेश महामंत्री अभिनव पटेल, वाराणसी प्रभारी परमानन्द स्वामी,कृष्ण कुमार चौहान,राम मीलन, सूर्यप्रकाश सिंह,मोहन राजभर,शान्ति देवी,हरावती देवी,शिला राजभर,शशिकला, शान्ति,निर्मला,समलावती समेत सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

loading...

Related Articles

Back to top button