उत्तर प्रदेश

जनता योगी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी : प्रदीप

प्रमोद तिवारी व मोना के खिलाफ दर्ज केसों को वापस लेने की मांग

 

 

झांसी। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में कचहरी में जोरदार प्रदर्शन किया परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही रवैया का विरोध किया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने की।

 

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और कांग्रेसी नेताओं पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हठधर्मिता करते हुए तथा कांग्रेस की सक्रियता को देखते हुए डरी हुई है इसलिए कांग्रेस जनों पर मुकदमे दर्ज करा रही है।

पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खावरी ने प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा प्रदेश की योगी सरकार कांग्रेस के नेताओं पर चुन-चुन कर मुकदमे दर्ज करा रही है यही नहीं यदि जनता से भी कोई व्यक्ति उनके प्रति आवाज उठाता है तो उनको भी दबा दिया जाता है ऐसी तानाशाही सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 

प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने उत्तर प्रदेश सरकार को दमनकारी सरकार की संज्ञा देते हुए उनकी तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार आजादी से पूर्व अंग्रेजी शासन की याद दिलाती है और जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं को दबाने का काम करती है। ऐसी सरकार को जनता 2022 में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

 

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार के कारण ही नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। लेकिन सरकार शायद भूल रही है कि कांग्रेस पार्टी नहीं, एक आंदोलन है। जिसने अंग्रेजों को देश से बाहर किया था। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों की नीतियों का हमेशा विरोध करती रहेगी। चाहे हमें जेलें क्यों ना भरनी पड़े। वह दिन दूर नहीं जब जनता योगी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

 

इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान, कांग्रेस के पूर्व झांसी मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल, गौरव जैन डॉ विजय भारद्वाज, देवीसिंह कुशवाहा, सल्लू चौधरी, पंकज मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सफीक अहमद मुन्ना, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जे के दोहरे, मीना आर्य, अमीरचंद आर्य, अनिल रिछारिया, मनोज तिवारी, रसीद कुरैशी, पूर्ण मिश्रा, मुन्नी देवी अहिरवार, सचिन श्रीवास, प्रतीक दुबे,अफसर खान, सईदा बेगम, ऋषभ साहू, आशु बुधौलिया, मेवा लाल भंडारिया, हिमांशु सिंह, अभिषेक दिक्षित, प्रदीप गुर्जर, बादशाह सिंह इंद्रजीत, आकाश गौतम, राहुल चौहान संजय सेन, आतिफ इमरोज,बद्री गोरी, शमशाद, फरीदा मंसूरी, प्रेमलता पार्वती, किरण साहू, गीता वर्मा, सौरभ तिवारी, जया रायकवार, खुशबू पांडे, रंजीत रायक्वार, संजय गोस्वामी, बृजमोहन राजपूत, संजू अहिरवार, नीलम, अनीता, मनीष रायक्वार, अमित चक्रवर्ती रामनाथ भानु प्रताप सिंह, बृजमोहन राजपूत सुमित्रा ,बंदना , नीलम महतो अनीता मीणा सोनिया रोहन आदि उपस्थित रहे!

 

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन ने तथा आभार अरविंद बबलू ने किया।

 

loading...

Related Articles

Back to top button