उत्तर प्रदेश

कांग्रेस भाजपा से ज्यादा लुटेरी है नरेश उत्तम

सपाइयों ने दमनकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

नगर के बड़ागांव रोड पर खेउबाबा बाग में सपाइयों ने किसान नौजवान पटेल यात्रा की मीटिंग कर प्रदर्शन किया। सपा के नेताओं ने मीटिंग में प्रदेश की सत्तारूढ़ योगी सरकार को आगामी विधानसभा के चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी कुछ मांगे गिनाते हुए कहा कि सरकार बनने पर किसान खेत में नहीं सोएगा अपने घर में सोएगा और उसको उसकी उपज का पूरा समर्थन मूल्य मिलेगा। किसान की ट्यूबेल का बिल आधा या पूरा माफ होगाद्य जब किसान मस्त होगा तभी देश विकसित हो पाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा भाजपा कांग्रेश की नीतियों पर चलती है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा लुटेरी है उद्योग पतियों की सरकार है। देश के लोकतंत्र का चैथा स्तंभ चैखंबा को भी भाजपा सरकार दमन चक्र चला रही हैद्य पत्रकारों पर भी दबाव बनाया जाता है हम इसकी निंदा करते हैं। चैधरी चरण सिंह कहते थे हाथ को काम दिया जाए पूरे प्रदेश में भाई भाई को बिगाड़ा जा रहा है। 10 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं और काले कानून का विरोध कर रहे हैं। फसल मूल्य पर लाठी चलाई जा रही है। आंदोलन पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं आगे की पीढ़ी की चिंता करने पर लाठियां चलाई जाती हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में सभी किसानों और नौजवानों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की जा रही है। क्षेत्रीय विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने कहा समाज की जो गरीबी है वह इस सरकार की देन है। आज लोकतंत्र खतरे है जालिम हुकूमत के ताबूत में बस आखिरी कील ठोकना बाकी रह गया है। 2022 के चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव की सरकार बनाने की अपील की। नरेंद्र वर्मा ने कहा अब तो चला चली की बेला आ गई क्या अच्छे दिन आ गए हैं 2022 में अखिलेश की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार किसानों और नौजवानों की होगी। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संचालक अरुण मोनू दीक्षित, रमेश चंद्र शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अशोक दीक्षित, सुरेंद्र अवस्थी, कपिल मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री सहित तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loading...

Related Articles

Back to top button