उत्तर प्रदेश
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महानगर टीम घोषित

लखनऊ 6 सितम्बर-भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष गणेश प्रसाद वर्मा ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से चर्चा के उपरान्त दीपू जायसवाल, विनोद यादव, शिव कुमार यादव छोटू, राजू कश्यप, सोनू यादव को उपाध्यक्ष, रमापति विश्वकर्मा, मान सिंह यादव को महामंत्री, प्रमोद राजपूत, मनोज पाल, आरती वर्मा, राजनारायण जायसवाल, बजरंग सिंह लोधी को मंत्री, कन्हैया लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं विमल कुमार मौर्या को कार्यालय मंत्री, विशाल सिंह यादव को मीडिया प्रभारी तथा महेश चन्द्र राठौर को सोशल मीडिया प्रभारी, राहुल कुशहवाहा को शोध विभाग प्रभारी घोषित किया गया है। यह जानकारी महानगर महामंत्री-कार्यालय प्रभारी पुष्कर शुक्ला ने दी।
loading...