लखनऊ

6 दिसम्बर से होगा मथुरा काशी मुक्ति संकल्प यात्रा का प्रारम्भ

6 दिसम्बर से होगा मथुरा काशी मुक्ति संकल्प यात्रा का प्रारम्भ

 

 

6 दिसम्बर 2021 से मथुरा काशी मुक्ति संकल्प यात्रा प्रारम्

 

लखनऊ आज-श्रीकृष्ण भूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रमुख राजेश मणि त्रिपाठी जी श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन एवम् पक्षकार श्री कृष्ण जन्म भूमि ने बताया कि श्री कृष्ण जन्म भूमि एक रजिस्टर्ड संस्था है। जिसका रजिस्ट्रेशन नं. आई.एन.यू.पी. 55052272708555सी है जिसके फ्रंटल ऑर्गनाइजेसन कृष्णजन्मभूमि मुक्ति दल तथा महाकाल सेना है जो परिपत्र में दर्ज है। मंच पर उपस्थित अपने पदाधिकारियों को मनोयनन करते हुये श्री राम गोपाल शर्मा जी को राष्ट्रीय संयोजक श्री गौरव वर्मा जी को राष्ट्रीय सह प्रमुख श्री जी.के. ठाकुर जी को राष्ट्रीय प्रचालक अंजनी श्रीवास्तव मध्य प्रदेश सहप्रचारक अधिवक्ता ए. के. वर्मा जी को भोपाल मध्य प्रदेश का विधिक सलाहकार राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ प्रमुख सिद्धार्थ शर्मा जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय सिन्हा जी को उत्तर प्रदेश प्रमुख, अविनाश जी को बिहार प्रदेश प्रमुख, मनोज जागड़ा जी हरियाणा प्रदेश प्रमुख, अजय खन्ना जी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा मोहित मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के पदाधिकारी मनोनीत किये गये और जल्द करीब 14 प्रान्तों का संगठन तैयार कर लिया जायेगा।

 

हमारी प्रमुख मांग इस सरकार से जो हैं इस प्रकार है।

 

1. यह कि अगर इस सत्र में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध के लिए अध्यादेश नहीं लाया गया तो हम कृष्ण जन्मभूमि न्यास के तत्वाधान में हजारों गायों के साथ पार्लियामेन्ट में घुसने के लिए बाध्य होगें।

 

2. यह कि कृष्ण जन्म भूमि तथा काशी विश्वनाथ से अतिक्रमण हटाकर समस्त भूमि 6 दिसम्बर 2023 तक हिन्दू समुदाय को नहीं सौंपी गई तो हम हिन्दू समाज को लेकर मस्जिद हटाने के लिए विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी इसलिए इस सरकार से मेरी मांग है त्वरित कार्यवाही हेतु धार्मिक स्थलों के मुकदमे की सुनवाई सुनिश्चित कराते हुए 6 दिसम्बर 2023 से पहले निस्तारित किया जाए या कानूनी लाकर उसको हिन्दू समाज को सौंपा जाय।

 

3.यह कि सभी मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाय तथा हर प्राथमिक विद्यालय में एक कमरा गुरुकुल के लिए स्थापित किया जाय तथा गुरुकुल अध्यापक को सरकारी मानदेय दिया जाय क्योंकि हमारे मठ मन्दिरों से आज तक जो शोषण हुआ है उसका भरपाई हो सके।

 

4. यह कि चौथा और अन्तिम भाग हमारी है कि इस देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए तथा हिन्दू राष्ट्र का एक नया संविधान बनाया जाए आज इन्हीं तीन मुद्दों के समक्ष को संदर्भित करते हुए पहला कृष्ण जन्म भूमि न्यास की प्रेसवार्ता है इस प्रेसवार्ता के माध्यम से सरकार व जनसमुदाय के बीच अपने कार्यक्रम को पहुंचाना जिसमें हम लोगों ने तय किया है दिनांक 06 दिसम्बर 2021 को इन बिन्दुओं के प्रति आम लोगों में जागरूकता के लिए एक संकल्प रैली का आयोजन किया गया है जो इन्ही बिन्दुओं को लेकर आम जनमानस के बीच जाएगी।

 

श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास की तरफ से हर वर्ष तीन लोगों को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया जाएगा उनके सनातन के प्रति उत्कृष्ट कार्यों को देखते हु यह सम्मान सनातन योद्धा श्री सुरेश चौहाइके जी श्री महंत राजूदास महाराज यतिनसिंघानन्द सरस्वती जी चुना गया है। जारी बयान में गौरव वर्मा राष्ट्रीय प्रमुख ने कहा कि हमें हमेशा भगवान श्री कृष्ण के उपदेश ताकत देते रहेंगे। विजय हमेशा उसकी होती है जहां ईश्वर है और ईश्वर हमेशा वहीं है जहां सत्य है इसलिए सत्य का साथ कभी न छोड़े। अंततः सत्य की ही जीत होती है। सत्य के लिए जो करना पड़े करो। जिन्दगी एक उत्सव है संघर्ष नहीं। लेकिन जीवन के कुछ मोर्चे पर व्यक्ति लड़ना नहीं जानता युद्ध उसी पर थोपा जाएगा या उसको सबसे पहले मारा जाएगा। महाभारत में पांडवों को यह बात श्रीकृष्ण ने अच्छे से सिखाई थी। जारी बयान में विपिन खुराना जी राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री हिन्दू महासभा ने कहा कि हम हिन्दू महासभा के लोग राम जन्म भूमि को लेकर लड़ाई लड़े हम हिन्दू महासभा के लोग उन सभी 11 मन्दिरों को मुक्त कराने के लिए लड़ते रहेंगे।

 

मंच पर उपस्थित प्रमुख लोगों में श्री राजेश मणि त्रिपाठी राष्ट्रीय प्रमुख, गौरव वर्मा जी राष्ट्रीय सह प्रमुख अजय सिन्हा जी उत्तर प्रदेश प्रमुख, अविनाश कुमार बिहार प्रदेश प्रमुख अजय खन्ना जी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा मोहित मिश्रा राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के पदाधिकारी उपस्थिति रहें।

 

 

loading...

Related Articles

Back to top button