लखनऊ

अकबरी गेट व्यापार मंडल ने लगाया वैक्सीनेशन कैम्प

लखनऊ (सं)। सोमवार को अकबरी गेट व्यापार मंडल की तरफ गोल्डेन पैलेस में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया। व्यापारियों की तरफ से आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प में 453 लोगों ने वैक्सीन लगवायी। संगठन के अध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि वैक्सीनेशन कैम्प में 403 लोगों ने पहली डोज और 50 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी। उन्होंने बताया कि कैम्प की सूचना संगठन की तरफ से पहले ही पूरे क्षेत्र के लोगों तक पहुंचा दी गयी थी। जैसे ही सुबह 8:30 बजे पोर्टल खुला लोग वैक्सीनेशन कराने आने लगे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा व्हाट्सअप के माध्यम से सभी दुकानदारों को मैसेज कर सूचना दे गयी थी। कोरोना के चलते कैम्प सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गयी थी। रियाज ने बताया कि वैसे तो शहर में मेगा वैक्सीनेशन चल रहा था लेकिन सब जगहों पर भारी भीड़ होने की वजह से अन्य इलाकों के लोग भी वैक्सीनेशन कराने के लिए आये। उन्होंने बताया कि शाहगंज, सिटी स्टेशन, चौक, गोलदरवाजा, रानी कटरा, चौपटिया और राजाबाजार से भी लोग कैम्प में वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। शाम 5:45 मिनट पर पोर्टल बन्द होने पर वैक्सीनेशन रोक दिया गया। कैम्प में संगठन के अध्यक्ष रियाज अहमद, वरिष्ठï महामंत्री जावेद खान, उपाध्यक्ष शहजाद अहमद शमसी, महामंत्री मोहम्मद सैफ, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ और मीडिया प्रभारी लईक अहमद ने काफी सहयोग किया।

loading...

Related Articles

Back to top button