उत्तर प्रदेश

शिकायतो के निस्तारण में जिले को प्रदेश में मिली दूसरी रैंक
प्रदेश की रैकिंग में जिले को मिले 89.23 प्रतिशत अंक

समन्वित जन शिकायत प्रणाली (आईजीआरएस) शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार के कुशल निर्देशन में जनपद को यह उपलब्धि प्राप्त हुयी है। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्पलाईन सन्दर्भाे तथा आईजीआरएस सन्दर्भाे की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव द्वारा भी वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाईन सन्दर्भाे तथा आईजीआरएस सन्दर्भाे की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय एवं विकास भवन कार्यालय में स्वागत/जानकारी पटल की स्थापना की गयी। जिसमें निरन्तर आमजन मानस की शिकायतें प्राप्त की जा रही है। साथ ही उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है। आई.जी.आर.एस. पोर्टल के तकनीकी अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल खरे ने बताया कि अब तक जनसुनवाई पोर्टल पर 25126 सन्दर्भ प्राप्त हुये हैं, जिसके सापेक्ष जनपद द्वारा 24146 सन्दर्भाे का निस्तारण कराया जा चुका है। शेष सभी 980 सन्दर्भ समय सीमा के अन्दर लम्बित है। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने जिले के सभी विभागो के अफसरो को जनसुवाई पोर्टल में दर्ज शिकायतो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तथा आई.जी.आर.एस. टीम के नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय के कार्याे की प्रशंसा की है तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित

loading...

Related Articles

Back to top button