उत्तर प्रदेशलखनऊ
गांधी जयंती तक हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
*हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर 02 अक्टूबर 2021 तक पुस्तक प्रदर्शनी*
लखनऊ मेट्रो के हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेपर्टवा ने पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन लगाई जाएगी। इससे पहले पुस्तक प्रदर्शनी को 16 सितंबर 2021 से लगाया जाना था लेकिन शहर में भारी बारिश की वजह से इसे 17 सितंबर 2021 से प्रारंभ किया गया। पुस्तक प्रेमियों के लिए विभिन्न विषयों पर विविध विधाओं जैसे कथा साहित्य, उपन्यास, कविता संग्रह, निबंध संस्मरण, जीवनी आदि पर पुस्तकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शनी में शारीरिक दूरी एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है।
loading...