उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कला उत्सव में ये करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे शिवम्

लखनऊ 09 दिसम्बर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने आयोजित किया दृश्य कला द्वि आयामी प्रतियोगिता। जिसमें कालीचरण इंटर कॉलेज के कक्षा दस के छात्र शिवम् कुमार ने प्रथम स्थान पर चयनित हो कर अपनी प्रतिभागिता राष्ट्रीय स्तर के लिए सुनिश्चित कर ली है। अब शिवम् राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली में होने जा रहे राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

शिवम् की शिक्षिका अंजना वर्मा ने निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि शिवम एक होनहार बालक है ग्रहण क्षमता का धनी व कल्पनाशील है। मधुबनी लोक कला शैली में शिवम ने आज के वर्तमान परिवेश को बेहद सरल ढंग से व्यक्त किया है।

मिथिला कला शैली में निर्मित चित्र के माध्यम से शिवम् ने कोविड 19 के चरम काल को दिखाया है। खुली हवा, व्यक्तिगत साफ सफाई के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा के महत्व को बताया है और साथ ही “पढ़े चलो बढ़े चलो” समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश के संदेश को सार्थक करने का प्रयास किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र नाथ राय ने शिवम् और उनका मार्गदर्शन करने वाली शिक्षिका अंजना वर्मा जी को बधाई दी और कहा कि गुरु और शिष्य दोनो ने विद्यालय का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि अंजना वर्मा कर्मठ शिक्षिका हैं, बच्चों के साथ लगातार लगी रहती हैं नित नवाचार प्रयोग करती हैं विषय को सरल तरीके से समझाती हैं और बच्चों के बीच एक लोकप्रिय शिक्षिका हैं। वह बच्चों में विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करने की कला से परिचित हैं।

loading...

Related Articles

Back to top button