अन्य राज्य

इस पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू

पूरे हरियाणा में लगा नाइट कर्फ्यू

हरियाणा सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। हरियाणा डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पूरे प्रदेश में रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यह आदेश आज से ही लागू हो गया है। कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे।

loading...

Related Articles

Back to top button