राशिफल

Horoscope Today, 17 September 2020: महालय अमावस्या का दिन इन छह राशि वालों के लिए है भाग्यशाली

1. मेष राशि :-

आकस्मिक लाभ की संभावना के बीच राजकार्य में अवरोध आएंगे, लेकिन आप अपने विवेक से इन अवरोधों को हटाने में सफल होंगे। हां, कुछ पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। वहीं संतान के भविष्य के प्रति भी आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे।

2. वृषभ राशि :-

कई दिनों से मकान की सोच रहे हैं, तो आज आप का यह सपना पूरा हो सकता है। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं साथ ही आज सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल भी उठा सकते हैं।

3. मिथुन राशि :-

नए वस्त्रों की प्राप्ति की संभावना के बीच अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

4. कर्क राशि :-

दिन ठीक नहीं है, जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। इसके अलावा समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभरने की संभावना के बीच दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

5. सिंह राशि :-

अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति की संभावना।

6. कन्या राशि :-

आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते है। ध्यान रहे, कई बार आप जब किसी का भला करने जाते हैं तो स्थिति विपरीत हो जाती है, अत: सतर्कता से काम करें।

7. तुला राशि :-

आज कार्यों में रुकावट आ सकती है। वहीं कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होने की संभावना है, संतान के विवाह प्रस्ताव भी आज आ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :-

भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा। लेकिन, व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत पड़ सकती है।

9. धनु राशि :-

आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है, ध्यान रहे जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।

10. मकर राशि :-

आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले लेने की संभावना के बीच आज पैसो का लेन देन सावधानी से करें। जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। लेकिन, यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होंगे।

11. कुंभ राशि :-

आज शासन प्रशासन की अडचनें आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, बल्कि सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार की संभावना के बीच वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि :-

आज कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहे। स्वयं को अकेला महसूस करने के साथ ही बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे।

loading...

Related Articles

Back to top button