उत्तर प्रदेश

वायरल फ़ोटो: विकाश दुबे के साथ संबित पात्रा का डांस❗ जानिए पूरी कहानी

एनकाउंटर में मारे गए कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के बारे में माना जा रहा है कि उसकी प्रमुख राजनीतिक दलों में अच्छी खासी पकड़ थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रही है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि विकास दुबे एक पार्टी में कुछ लोगों के साथ डांस कर रहा है। Viral Photo: Know full story sambit Patra’s dance with Vikash Dubey

चौकाने वाली बात यह है कि विकास दुबे के साथ डांस कर रहे लोगों में बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की शक्ल भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लोग लिख रहे हैं। यह है हमारे संबित पात्रा जो विकास दुबे, के साथ डांस कर रहे हैं और टीवी चैनल्स पर खूब चिल्लाते हैं। हम बिल्कुल साफ छवि के हैं तो यह क्या है हमने पाया कि वायरल तस्वीर फ़र्ज़ी है।

विकाश दुबे के बाद ये सम्भालने वाला था उसका “गैंग” ( काला साम्राज्य )

फोटोशॉप के जरिये संबित पात्रा का चेहरा जोड़ दिया गया है। असली तस्वीर में संबित पात्रा की जगह विकास दुबे का एक करीबी जय बाजपेयी मौजूद है और यह तस्वीर कई दैनिक अखबारों में भी छपी है। रिपोर्ट के मुताबिक जय बाजपेयी विकास दुबे का करीबी है जो उसे प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में मदद करता था और उसके व्यवसाय को देखता था।

जय कानपुर का ही रहने वाला है वह 8 साल पहले तक प्रिंटिंग प्रेस में ₹4000 की नौकरी करता था। उसी के दौरान जय , विकास दुबे के संपर्क में आया और कम समय में करोड़पति बन गया। यूपी एसटीएफ ने बाजपेई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। विकास दुबे को भगाने में जय की अहम भूमिका होने की बात भी सामने आ रही है।

Viral Photo: Know full story sambit Patra’s dance with Vikash Dubey


loading...

Related Articles

Back to top button