हैदराबाद: देश को हिलाया , 143 लोगों ने 5000 बार किया बलात्कार , 42 पन्नो की एफआईआर मे बड़े – बड़े नाम

हैदराबाद
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 143 लोगों पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में कुल 143 लोगों ने उसके साथ अनगिनत बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है।
हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेजों में उन 143 लोगों का डीटेल दर्ज किया है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। खास बात यह है कि आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है।
पति ने भी नहीं दिया साथ
पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा मुख्य धारा की राजनीति, छात्र राजनीति, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ।
कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार
महिला के अनुसार, वह बीते कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।