मनोरंजन

खिलाड़ी अक्षय कुमार के बाद अब कार्तिक आर्यन भी हुए सिंगर पुलिसवाले के फैन

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल रजत राथौड़ इस वक्त इंटरनेट की दुनिया पर छाए हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान वह एक नए सेनशन के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। उनके फैन में आम आदमी के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। पहले उनकी आवाज की तारीफ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने किया। इसके बाद अब उनकी आवज के फैन कार्तिक आर्यन भी हो गए हैं। कार्तिक ने रजत की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दरअसल, रजत ने इस बार कार्तिक आर्यन की फ़िल्म ‘सोनू के टिटू की स्वीटी के गाने ‘तेरा यार हूं मैं’ का कवर सॉन्ग गाया है। यह वीडियो कार्तिक को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम से फैंस के साथ साझा भी किया। इस वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘रॉकस्टार पुलिस मैन। आप लोग हर बार दिल जीत लेते हो।’ ख़ास बात है कि यह वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक दिन के अंदर में इस वीडियो को 30 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

अक्षय भी कर चुके हैं तारीफ

रजत उस वक्त सुर्खियों में आए, जब उनकी आवाज़ ने अक्षय कुमार को अपना फैन बनया। रजत ने अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी गया था। यह गाना ख़ूब वायरल हुआ। इसके बाद अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए रजत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यार क्या कमाल का गाते हो। बहुत प्यारा गाना गाया। मजा आ गया है। वैसे यह गाना है भी इतना प्यारा कि सुनकर आखों में आंसू आ जाता है।

गौरतलब है हाल के कुछ दिनों में कई ऐसे लोग सामने आएं हैं, जिनके टैलेंट को बॉलीवुड सेलेब्स ने पहचाना है। हाल ही में अनुपम खेर ने एक ऐसे ही बच्चे का वीडिया शेयर किया था, जिसमें वह जबरदस्त डांस करता नज़र आ रहा है। उन्होंने उसकी मदद की भी बात कही थी।

loading...

Related Articles

Back to top button