मनोरंजन

Vidyut Jamwal engagement: जाने किसके साथ हुई अभिनेता विद्युत जामवाल की सगाई

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल में वह फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें नंदिता अपने हाथ में अंगूठी पहनी हुई नजर आई हैं।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विद्युत और नंदिता ने सगाई कर ली है। एक सूत्र का कहना है कि सगाई 4 दिन पहले हुई थी और दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। विद्युत से पहले नंदिता अभिनेता डिनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में थीं। कई बार दोनों के रिश्तों में दरार आई और फिर वे साथ हुए, लेकिन अंतत: दोनों का ब्रेकअप हो गया था।बताया जा रहा है कि नंदिता को 5 महीने पहले विद्युत से प्यार हो गया था। अब सगाई हो चुकी है, इसलिए फैंस को उम्मीद है कि यह कपल जल्द शादी के बंधन में बंधेगा। नंदिता से पहले विद्युत मोना सिंह के साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद किसी वजह से उनका रिश्ता भी आगे नहीं चल पाया था। विद्युत से ब्रेकअप के बाद मोना ने दिसंबर, 2019 में बिजनेसमैन श्याम गोपालन के साथ शादी रचाई थी।विद्युत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें वह नंदिता के साथ आगरा स्थित ताजमहल में नजर आए हैं। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। इस तस्वीर में ही नंदिता अपनी अंगूठी को दिखाती हुई नजर आई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी दोनों की सगाई की खबर पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस कपल को बधाई दी है।विद्युत के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में उन्होंने अमेरिकी टैलेंट मैनेजमेंट ऐजेंसी वंडर स्ट्रीट के साथ हाल मिलाया है। अब वह हॉलीवुड के प्रोजेक्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने मशहूर टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर को साइन किया था। विद्युत को आने वाले दिनों मे खुदा हाफिज 2 में देखा जाएगा। इसके अलावा वह फिल्म सनक में भी नजर आएंगे। उन्होंने 2011 में आई फिल्म फोर्स से डेब्यू किया था।

loading...

Related Articles

Back to top button