अन्य खबरें

गोवर्धन पूजा आज, शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 8 मिनट, जानें

गोवर्धन पूजा आज, शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 8 मिनट, जाने

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से सालभर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है। आज गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 3:19 बजे से शाम 5:27 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 15 नवंबर सुबह 10:36 बजे से 16 नवंबर सुबह 7.06 मिनट तक रहेगी।

गोवर्धन पूजा की विधि

  • गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. पूजा के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ की प्रतिमा पर रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, फूल चढ़ाकर दीपक जलाया जाता है.
  • फिर गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है.
  • गिरिराज देव को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. इस अन्नकूट में 56 प्रकार के भोग होते हैं.

यह पूजा खासतौर से प्रदोष काल में की जाती है.

loading...

Related Articles

Back to top button