मनोरंजन

राहुल वैद्या और दिशा परमार हुए एक

Disha Parmar Rahul Vaidya wedding biography

टेलीविजन के मशहूर सितारे राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन है। दिशा और राहुल की शादी के साथ- साथ सगाई और वरमाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दिशा और राहुल को दुल्हा दुल्हन के रूप में देखकर फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि राहुल घुटने पर बैठकर दिशा को अंगूठी पहनाते हैं। वहीं दिशा भी शर्मा जाती हैं और फिर दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैं। राहुल और दिशा के चेहरे पर ढेर सारी खुशियां देखने को मिल रही हैं।

दूल्हा-दुल्हन बने नजर आए दिशा और राहुल

दुल्हन के रूप में दिशा किसी परी जैसी लग रही हैं। वहीं राहुल वैद्य भी दूल्हा बनकर बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा रहा है कि दिशा परमार ने लाल रंग का जोड़ा पहना है वहीं राहुल वैद्य ऑफ व्हाइट शेरवानी और पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। घर के सभी लोग दिशा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल अपनी दुल्हन के लिए डांस कर रहे हैं।

Disha Parmar Rahul Vaidya wedding biography

loading...

Related Articles

Back to top button